पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित अल्प ने केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रमुखता से कार्मिकों की मांगे रखीं। जिलाध्यक्ष अमित अल्प ने केंद्रीय राज्यमंत्री से कहा कि शासकीय अर्धशासकीय कार्यालयों में सेवा प्रदाता एजेन्सियों के माध्यम से कर्मचारी तैनात हैं। कार्मिकों को कुछ प्रोत्साहन दिया जाये। उनका निर्धारित मानदेय भी समय पर नहीं मिल पाता है। शासन स्तर से समय से बजट न मिलने की समस्या लगभग सभी विभागों में समान है। अगर विभागों में अन्य शासकीय कर्मचारियों के बजट शासन स्तर से समय से दिलाया जाए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने की मांग ज्ञापन में कहा गया कि माध्यमिक शिक्षा विभ...