रामपुर, मई 28 -- जिला अस्पताल में आउटसोर्स पर तैनात नर्सो को दो माह से वेतन नहीं मिला है। अब बकरीद के मौके पर वेतन न आने से नर्सो के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को कई नर्सो ने सीएमएस से मुलाकात कर वेतन दिलाने की मांग की। जिस पर सीएमएस ने बताया कि शासन स्तर पर चल रही तकनीकि कमी के कारण उनका वेतन मिलने में देरी हो रही है। यह भी पढ़ें- चार माह से वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोशवेतन में देरी की वजह स्थानीय स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर बिल कोषागार को भेजा जा चुका है। जिला अस्पताल में लंबे समय से स्टॉफ का टोटा चल रहा है। डाक्टरों के साथ ही स्टाफ नर्सो की कमी भी चल रही है। संविदा कर्मियों के सहारे अस्पताल की व्यवस्थाएं चल रही हैं। मौजूदा समय में आउटसोर्सपर 29 नर्स तैनात है। 24 घंटे ड्यूटी बदलकर इन नर्स...