आउटसोर्स चालकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग उठाई
प्रयागराज, जून 20 -- नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्स चालकों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर शनिवार को इलाहाबाद नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त साईं तेजा एवं अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला से वार्ता की। यूनियन नेताओं ने कहा कि नगर निगम में कार्यरत अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी गई है, लेकिन चालकों का वेतन अब तक नहीं बढ़ाया गया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। यूनियन अध्यक्ष प्रदीप एवं हरेंद्र ने अधिकारियों से आउटसोर्स चालकों के वेतन में भी शीघ्र वृद्धि की करने की मांग की, ताकि कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित हो सके। यूनियन के नेताओं ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 25 जून को बैठक होगी। सभी कर्मचारियों से अपील की कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.