औरैया, सितम्बर 2 -- आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति से लेकर उपस्थिति और वेतन भुगतान तक की व्यवस्था अब डिजिटल और पारदर्शी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के लोक भवन सभागार से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आउटसोर्स कर्मियों ने देखा। मुख्यमंत्री ने यूपीसीओएस के पोर्टल और वेबसाइट की शुरुआत करने के साथ निगम के लोगो का अनावरण किया। आउटसोर्स कर्मियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था के जरिए आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- आउटसोर्स कर्मचारियों को निकालने से पहले सरकार से इजाजत जरूरी, सीएम योगी का ऐलान, कई सौगातें भी दीं इससे कर्मियो...