आउटसोर्स कर्मचारियों को कम से कम 20 हजार वेतन, योगी के ऐलान के बाद नगर निगम भी एक्टिव
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- आगरा, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा को अमलीजामा पहनाने की दिशा में नगर निगम भी एक्टिव हो गए हैं। आगरा नगर निगम कार्यकारिणी की बजट बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों को कम से कम 20 हजार रुपये मासिक वेतन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब सदन से अनुमोदन मिलने के बाद इस व्यवस्था को लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस फैसले से नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के पुनरीक्षित बजट को भी पारित कर दिया गया। बजट में मूल आय और व्यय के अनुमानों में बढ़ोतरी की गई है। नगर निगम के मूल आय अनुमान 119216.70 लाख रुपये को बढ़ाकर 136632 लाख रुपये कर दिया गया है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.