बरेली, सितम्बर 12 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की बैठक एमबी इंटर कॉलेज में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरी शंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों के जुलाई-अगस्त के लंबित मानदेय और कुछ विद्यालयों में कर्मचारियों को आने से रोकने के मामलों पर चर्चा हुई। परिषद ने एक सितंबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। समाधान न होने पर 14 सितंबर को दोपहर एक बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल का घेराव करने की चेतावनी दी गई। मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, जिला सचिव आफाक अहमद और जिला मंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय को लेकर 14 को जेडी का करेंगे घेराव बैठक में शैलेश कुमार सिंह को प्रदेश सचिव और सा...