आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती की जांच की मांग
हरिद्वार, अगस्त 16 -- निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक चौधरी सुरेंद्र तेश्वर ने आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन निगम क्षेत्र से वसूले गए टैक्स से दिया जाता है। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद सफाई व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती में करोड़ों रुपये प्रतिमाह खर्च हो रहे हैं, जबकि सेवानिवृत्त और मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। तेश्वर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आउटसोर्स भर्ती की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच से वास्तविक स्थिति सामने आने के साथ निगम फंड के खर्च पर भी अंकुश लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.