गिरडीह, जनवरी 20 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाए वेतन के भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया। धरना पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। किसी स्वास्थ्य कर्मी का 3 तो किसी कर्मी का 8 महीने से वेतन नहीं मिला है जिसके कारण आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द ही बकाए वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। लखन यादव, प्रशांत गुप्ता, अनूप यादव, रीना प्रजापति सहित कई आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी धरना पर बैठे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.