गोरखपुर, जुलाई 1 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाली तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित ने महिला को शादी का झांसा देकर वर्षों से शारीरिक संबंध बनाता रहा, जब वह गर्भवती हो गई तो धोखे से जूस में दवा मिलाकर उसे पिला दिया। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मंगलवार की रात गिरफ्तार कर, बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले गुलरिहा क्षेत्र में हुई थी, जिससे दो बच्चे है। किन्हीं कारणों से पति से तलाक होने के बाद दोनों बच्चों के साथ अकेले रहने लगी। जीवनयापन करने के लिए बीआरडी मेडिकल...