कन्नौज, जुलाई 14 -- कन्नौज। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हुई विवादित आउटसोर्सिंग भर्ती की जांच मंगलवार को भी अधूरी रह गई। लगातार तीसरी बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद सेवा प्रदाता कंपनी का कोई प्रतिनिधि जांच टीम के सामने पेश नहीं हुआ। इसके चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्र को जांच स्थगित करनी पड़ी। अब कंपनी को अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी संतोषजनक जवाब या उपस्थिति नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को सीएमओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमएस डॉ. गोपाल नारायण द्विवेदी के साथ भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभिलेखों और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा की।हालांकि कंपनी के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति के कारण कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ नहीं हो सकी, जिससे जांच आगे नहीं बढ़ पाई। यह भी पढ़ें- टीम ने बंद कमरे में छह घंटे खंगा...