बांदा, जून 8 -- बांदा। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी, बढ़ती दुर्घटनाओं और वेतन वृद्धि जैसी प्रमुख मांगें रखीं। आरोप लगाया कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन के बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाए जाने के कारण विभाग में भारी स्टाफ की कमी हो गई है। इससे कार्यरत कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। 22 अप्रैल से 28 मई के बीच 37 दिनों में 36 दुर्घटनाएं हुईं। इन दुर्घटनाओं में 22 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 14 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों से लाइनमैन जैसे तकनीकी और जोखिमपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें इसके अनुरूप उचित वेतन और सुविधा...