धनबाद, मार्च 2 -- वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में संचालित भूमि आउटसोर्सिंग पैच से निकल रहे काले धुएं को प्रबंधन ने दूसरे दिन रविवार को बंद करा दिया। इसके बाद स्थिति की निगरानी और आवश्यक कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया है। टीम में ओवरमैन अशोक कनौजिया और हरेराम चौधरी सहित सात सदस्य शामिल हैं। टीम ने विस्थापन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छह नंबर बस्ती निवासी भोला चौहान का आवास खाली कराया। प्रबंधन का कहना है कि एहतियातन प्रभावित क्षेत्र से लोगों को हटाया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि काले धुएं और गैस की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रबंधन ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...