धनबाद, सितम्बर 9 -- आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए मल्टी टास्किंग स्टॉफ आउटसोर्सिंग नियुक्ति में स्थानीय युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रदेश महासचिव विशाल कुमार महतो ने जेम पोर्टल पर आउटसोर्सिंग के लिए जारी टेंडर व उसके बाद जारी शुद्धिपत्र को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। 75 फीसदी स्थानीय नियोजन कानून तथा स्थानीय श्रम सहकारी समितियों/ एमएसएमई इकाइयों के हितों की अनदेखी की जा रही है। विशाल महतो ने कहा कि 282 आउटसोर्सिंग पदों पर झारखंड राज्य स्थानीय उम्मीदवार नियोजन अधिनियम 2021 के तहत 75 फीसदी स्थानीय युवाओं के नियोजन को लिखित रूप से सुनिश्चित किया जाए। शुद्धिपत्र में जोड़ी गई पीएसएआरए लाइसेंस संबंधी शर्त को तत्काल प्रभाव से निरस्त...