प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज। मुख्यमंत्री की ओर से आउटसोर्सिंग निगम के गठन किए जाने की घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के स्वागत में शुक्रवार को मुख्यालय एचपी शैले में समस्त कर्मचारियों की ओर से हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कर्मचारियों ने कहा कि आउटसोर्सिंग निगम का गठन उनके हित में महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। इससे कर्मचारियों में नई उम्मीद और उत्साह का संचार हुआ है। कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुजीत कनौजिया, मंत्री प्रमोद मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश प्रसाद समेत सुकेश, राजेश राय, शिवदास, अजय, दीपक, धीरू, विशाल, हम्माद, शिवपूजन, राजेश, ऑफिस रमेश पटेल और भोलानाथ सहित बड़ी संख्या म...