बदायूं, फरवरी 23 -- बदायूं,संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले जिले में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में सफाई कर्मियों ने सरकार की नीतियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद बाल्मीकि ने आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा को मजदूरों का शोषण बताते हुए तत्काल स्थायी भर्ती की मांग की है। रविवार को बदायूं नगर पालिका सभागार में आयोजित इस अधिवेशन में प्रदेश भर से आए सफाई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। संघ ने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 11 सूत्रीय मांगें प्रमुखता से रखी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद वाल्मीकि ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा सफाई कर्मियों के लिए केवल छल साबित हो रहा है। ठेका प्रथा के कारण बिचौलिए मालामाल हो रहे हैं, जबकि धरातल पर काम करने वाला मजदूर भुखमरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.