हमीरपुर, अप्रैल 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। स्वास्थ विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने तीन माह का मानदेय भुगतान कराने सहित पीएफ जमा कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को ज्ञापन सौपा है। स्वास्थ विभाग में जैम पोर्टल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने दिए ज्ञापन में बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में कोविड काल से विशेष ड्यूटी करते चले आ रहें है। उन्हें 3 माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। साथ ही पीएफ जो हर माह उनके मानदेय से काट लिया जाता है। उसे जमा नहीं किया जा रहा है। ईएसआई की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारी सीएचसी/पीएचसी एवं ऑफिस में समय पर अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करते चले आ रहें है उनको आकस्मिक छुट्टी नहीं मिलती जबकि कॉरपोरेशन निगम द्वारा हर माह में 5 से 7 ...