दुमका, अप्रैल 29 -- सरैयाहाट। सरैयाहाट मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को मानदेय बीते आठ माह से नहीं मिला है। जिस कारण उक्त कर्मियों के सामने आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गयी है। एक तो अल्प मानदेय पर काम करने वाले इन कर्मियों के लिए अब भुखमरी जैसी स्थिति बन गयी है। जानकारी के अनुसार इस सीएचसी में सफाईकर्मी, वार्ड ब्वॉय, लैब टेक्नीशियन, चेन होल्डर, सुरक्षा गार्ड सहित करीब 100 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मी कार्यरत हैं।

आर्थिक स्थिति की गंभीरता कर्मियों के अनुसार अगस्त 2025 से अब तक उन्हें मानदेय नहीं मिला है। जिससे घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। राशन, दूध, बच्चों की स्कूल फीस लंबित है, यहां तक की मकान किराया देना भी मुश्किल हो गया है। अब दुकानदार भी उधार देने से मना कर रहे है। बच्चों का स्कूल छूटने की...