गाजीपुर, मार्च 2 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात आउटसोर्सिंग कर्मियों को दस माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे इन्हें परिवार चलाने में कठिनायी हो रही है। अब होली को लेकर आउसोर्सिंग कर्मचारियों में परेशानी बढ़ गयी है। अब कर्ज लेकर होली का त्योहार मनाने के लिए विवश है। बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय देने को लेकर संबंधित अधिकारियों को चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके संबंधित अधिकारियों से भी मानदेय का भुगतान कराने के लिए कहा गया, लेकिन हीलाहवाली के कारण अबतक मानदेय का भुगतान नहीं हो सका। सीएमओ डा. सुनील पाण्डेय ने कहा कि जल्द ही सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...