कोडरमा, मई 16 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सदर अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को चार माह से मानदेय भुगतान नहीं किया गया है।

आउटसोर्सिंग कर्मियों का रोष जिला प्रशासन के द्वारा पहल नहीं होने पर आउटसोर्सिंग कर्मियों में रोष है। आगे की रणनीति के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में सीटू के नेतृत्व में झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें 25 मई से बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व 18 मई को काला बिल्ला लगाकर काम करने और 20 मई को मशाल जुलूस निकालने का फैसला हुआ।

कर्मियों की स्थिति सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों को चार महीने से मानदेय नहीं मिलने के कारण आज इनके सामने भूखमरी की स्थिति आ गयी है। मकान किराया, बच्चों को...