बरेली, मई 19 -- बरेली के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों के साथ हो रहे लगातार शोषण को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद बरेली के जिलाध्यक्ष हरि शंकर ने तीखी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि विद्यालयों में कर्मचारियों से नियम विरुद्ध एवं अमानवीय कार्य कराना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है और परिषद इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संगठन प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। जिलाध्यक्ष हरि शंकर ने आरोप लगाया कि अनेक राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आउटसोर्सिंग कर्मियों को कर्मचारी नहीं बल्कि मजदूर समझ लिया गया है। उनसे मैदान की घास छिलवाना, पेड़ कटवाना, फावड़ा चलवाना, ईंट ढुलवाना...