अमरोहा, जनवरी 31 -- गजरौला। नगर पालिका के पूर्व आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर बकाया भुगतान दिलवाए जाने की मांग की है। शहर के मोहल्ला तिगरिया भूड़ निवासी राजेंद्र अधाना वर्ष 2018 से 2022 तक पालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारी था। उन दिनों चले स्वच्छता सर्वेक्षण में उससे कहा गया था कि वह शहर में सौंदर्यीकरण, गोशाला व डंपिंग ग्राउंड आदि में काम कराए, जो पैसा व्यय होगा वह दे दिया जाएगा। आरोप है कि उसने चार वर्ष के भीतर काफी काम कराया जिसमें 12 लाख रुपये का व्यय हुआ। तब से लेकर वह अब तक अपने भुगतान की मांग कर रहा है लेकिन पालिका स्तर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अब उसे आउटसोर्सिंग कर्मचारी के पद से भी हटा दिया गया है। राजेंद्र ने इस बावत मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र भेजकर अपन...