आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की अनदेखी को होगा आंदोलन
मैनपुरी, जून 1 -- उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की अनदेखी को लेकर आंदोलन किया जाएगा। संगठन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने, वेतन 18000 रुपये निर्धारित न करने, छटनी के नाम पर हटाए गए कर्मचारियों को वापस न लेने, 55 वर्ष का हवाला देकर अनुभवी कर्मचारियों को कार्य से हटाने को लेकर विरोध कर रहा है। संगठन के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम चरण के तहत सोमवार को 1 जून 2026 को जनपद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वहीं 2 जून को जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। 3 जून को मंत्री, सांसद व विधायक को ज्ञापन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- आउटसोर्स कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान 5 जून को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। 24 जून को बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.