गढ़वा, जून 9 -- खरौंधी। झारखंड के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। सरकार की अनदेखी और वेतन विसंगति सहित अन्य समस्याओं को लेकर नाराज आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का यह आंदोलन 9 से 15 जून तक चलेगा। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि आंदोलन का पहला चरण 9, 10 और 11 जून को चलेगा, जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। आंदोलन का दूसरा चरण 11 जून को शाम 6 बजे से जिला मुख्यालयो में कैंडल मार्च के रूप में आयोजित होगा। इसके बाद 12 जून को समाहरणालय (जिला मुख्यालय) के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जहां कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर सरकार से तत्काल समाधान की मांग करेंगे। अंतिम चरण 15 जून को राज्य की राजधानी रांची में होगा, जहां सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.