आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
धनबाद, मई 18 -- कतरास। बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के लकड़का बस्ती के रैयतों ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बीसीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनी आरके माइनिंग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। हरि कुंभकार व दक्षिणेश्वर कुंभकार ने कहा कि लकड़का मौजा 282 के रैयत पिछले 30-35 वर्षों से पुनर्वास, नियोजन व मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2022 में बंदोबस्ती कार्यालय से रैयतों के पक्ष में फैसला आने और 2015 तक की रसीद रहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि हाल के भू-धंसान हादसों और जहरीली गैस रिसाव से इलाके में दहशत है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरके माइनिंग बिना वार्ता के रैयतों की जमीन पर खनन कार्य शुरू कर चुकी है। यह भी पढ़ें- बहुउपयोगी बरनार जलाशय परियोजना का कार्य अभी गति भी नहीं पकड़ा कि शुरू हो गया व्यवधान मौके पर रोबिन पाल, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.