उन्नाव, जनवरी 22 -- अचलगंज। आउटर रिंग रोड में मिट्टी आपूर्ति कर रहे ठेकेदार पर किसानों ने बिना भुगतान किए भाग जाने का आरोप लगाया है। किसानों ने मौके पर खड़े ठेकेदार के चार वाहनो को कब्जे में लेकर शिकायत पुलिस और डीएम से की है।किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बकाया भुगतान कराए जाने की मांग उठाई। कानपुर- उन्नाव के बीच बन रहे आउटर रिंग रोड में मिट्टी आपूर्ति प्रयागराज के एक ठेकेदार द्वारा की जा रही है। जिसमें क्षेत्र के मवैया लायक के राम किशोर, ज्ञान किशोर , सिया दुलारी, व उमेश से जमीन की मिट्टी को लेकर एग्रीमेंट था। किसानों ने बताया कि तीन लाख रुपए प्रति बीघा पर बात फाइनल हुई थी। यहां सभी किसानों को आठ लाख रुपए ही भुगतान किया गया और तय सीमा से भी अधिक मिट्टी खनन किया। इसके बाद जेसीबी व डंपर लेकर भाग रहे थे। किसानों ने बताया कि डंप...