अल्मोड़ा, दिसम्बर 21 -- सुशासन दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को होम्योपैथिक विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय जैंती प्रभारी डॉ. कविता हर्ष और भेषजिक विवेकानंद कोहली के साथ एमपीडब्लू खड़क सिंह ने ग्राम कांडे में आउटरीच कैम्प लगाकर लोगों निशुल्क जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क होम्योपैथी दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान 75 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...