मधुबनी, मई 29 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी सालों से स्टेडियम बनने का इंतजार कर रहे नाहस-खंगरैठा वासियों का सपना साकार होने वाला है। खंगरैठा-नाहस मुख्य सड़क के किनारे स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी हो गया है। करीब पांच एकड़ की परिधि में स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। सबसे पहले चारों तरफ चहारदीवारी का निर्माण कार्य हो रहा है। पैवेलियन भी बनाया जा रहा है। आउटडोर स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अन्तर्गत किया जा रहा है। दो करोड़ 15 लाख रूपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम से खंगरैठा,नाहस,पतौना,नवटोली,भगौती,सकराढी आदि गांवों के युवाओं को खेलकूद में भाग लेने का मौका मिलेगा। स्थानीय ग्रामीण विजय चन्द्र घोष ने स्टेडियम निर्माण पर खुशी जताया है।उन्होंने संवेदक से ससमय स्टेडियम का निर्माण करने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्...