जहानाबाद, दिसम्बर 22 -- सदर अस्पताल अधीक्षक ने सभी चिकित्सा कर्मियों को ड्रेस और पहचान पत्र के साथ ड्यूटी करने का दिया निर्देश साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा, सभी मरीजों को कंबल देने का दिया आदेश जहानाबाद, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर प्रमोद कुमार सोमवार की सुबह 11:00 बजे सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचे और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। आउटडोर में दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों को बैठा देख अस्पताल अधीक्षक आग बबूला हो उठे। उन्होंने गार्ड को ऐसे लोगों को बाहर निकालने का आदेश दिया। चिकित्सक कक्ष में बैठे दो विक्रय प्रतिनिधि भय के मारे भाग खड़े हुए। उन्होंने वहां पर वहां तैनात गार्ड को निर्देश दिया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को आउटडोर में प्रवेश नहीं करने दें। तत्काल पुलिस को फोन करें और उन्हें पुलिस के हवाले करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.