पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर में आने वाले रोगी के लिए पंजीयन कराने में दिव्यांगों और बुजुर्गो के लिए अलग से काउंटर की सुविधा सुनिश्चित की गई है। इससे इस तरह के रोगी को पंजीयन कराने में काफी सहूलियत हो रही है। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आउटडोर में प्रत्येक दिन लगभग एक हजार से अधिक रोगी इलाज के लिए आते हैं। यहां किसी भी तरह के दिव्यांग या फिर बुजुर्ग को पंजीयन कराने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और लम्बी कतार में खड़े रहने की स्थिति नहीं हो, इसलिए अलग अलग काउंटर की सुविधा दी गई है। पंजीयन के लिए चार काउंटर में तीसरे नम्बर के काउंटर पर दिव्यांग और बुजुर्ग के लिए यह सुविधा है। इससे रोगी कम समय में पंजीयन कराकर चिकित्सक को दिखा लेते हैं।--...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.