संवाददाता, जुलाई 18 -- सरकारी नौकरी नहीं मिलने से निराश एक मेधावी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 23 वर्षीय आनंद कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बक्सर का रहने वाला था और कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में अपने पिता के साथ रहता था। वर्ष 2024 में बीटेक परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने पर आनंद को राज्यपाल द्वारा ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया था। जानकारी के अनुसार आनंद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। वह सचेंडी क्षेत्र में एक निजी नौकरी भी करता था, लेकिन लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव में था। पांच दिन पहले उसके पिता राजकुमार अपने बड़े बेटे के लिए लड़की देखने बिहार के बक्सर गए थे। घर में आनंद अकेला था।सुसाइड नोट में लिखा- आई हेट माई सेल्फ शुक्रवार दोपहर घर में काम ...