कानपुर, जून 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केसीए से मान्यता प्राप्त और चंद्रा क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित स्पार्क चंद्रा प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले गए तीन मुकाबलों में क्रिकेट-आई स्ट्राइक जोन, आरवीएस क्रिकेट अकादमी और रॉयल किंग क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। दिनभर चले मुकाबलों में गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- खेल-ब्ल्यू इंटरनेशनल, यूथ, सीएएल पर्पल और व्हाइट की धमाकेदार जीतपहला मुकाबला मंटोरा ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में जेएमडी इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में मात्र 84 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से निष्कर्ष शर्मा ने 24 और आर्यन यादव ने 22 रन बनाए। क्रिकेट-आई स्ट्राइक जोन की तरफ से रेहान आलम ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके। 85 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्...