मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, वसं। आई लीग 3 फुटबॉल प्रतियोगिता सत्र 2026 के लिए मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय रेफरी दीपक कुमार को सहायक निर्णायक नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता चार ग्रुपों में देशभर में खेली जाएगी। ग्रुप-सी के मैच 27 अप्रैल से 5 मई तक बालाघाट (मध्यप्रदेश) में होंगे, जहां दीपक अपनी भूमिका निभाएंगे। वे पहले भी एआईएफएफ के कई राष्ट्रीय टूर्नामेंट-खेलो इंडिया, संतोष ट्रॉफी और आई लीग में योगदान दे चुके हैं। वर्तमान में वे होमगार्ड जवान के तौर पर तिरहुत प्रमंडल कार्यालय में पदस्थापित हैं। उनकी उपलब्धि पर स्थानीय फुटबॉल संगठनों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.