आई बैंक की शुरुआत हुई
नोएडा, जून 7 -- नोएडा। तिरुपति आई सेंटर में रोटरी सालासर आई बैंक रविवार को शुरू किया गया। इसका उद्घाटन स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अमिता महेंद्रू भी मौजूद रहीं। तिरुपति आई सेंटर की चेयरपर्सन डॉ. मोहिता शर्मा ने बताया कि देश में अगर 70 लोगों को आंखों के प्रत्यारोपण की जरूरत है तो महज एक की उपलब्धता है। लिहाजा नेत्रदान बेहद जरूरी है। इस मौके पर रोटेरियन शशांक अग्रवाल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.