आई-पैक संबंधी ईडी की याचिका पर सुनवाई 22 को
नई दिल्ली, मई 13 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह आई-पैक दफ्तर की तलाशी के दौरान ममता बनर्जी और अधिकारियों द्वारा रुकावट डालने संबंधी ईडी की याचिका पर 22 मई को सुनवाई करेगा। मामला जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की पीठ के सामने सुनवाई के लिए आया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से अनुरोध किया कि इस मामले की सुनवाई अगले सप्ताह रखी जाए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 22 मई के लिए तय कर दी। हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की, और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.