लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने को आई गोट मिशन कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है। कर्मचारियों को इस पोर्टल पर एक वीडियो देखना है। इससे सीखना है और आगे आने वाले सवालों के जवाब सही देने पर प्रमाण पत्र जारी होता है। शासन ने सात दिनों के लिए विशेष अभियान चलाया है। मंशा है कि कर्मचारियों की दक्षता इससे बढ़ेगी और वह जानकार बनेंगे। सभी विभागों को कर्मचारियों के लिए कोर्स करने का लक्ष्य दिया गया है। पंचायत राज विभाग को करीब तेरह हजार इसी तरह से बेसिक शिक्षा विभाग को भी करीब बारह हजार कोर्स कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह से अन्य विभागों को लक्ष्य दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बैठक के बाद कर्मचारियों को कोर्स कराने के बारे में बताया। यह कोर्स कैसे करना है इसकी जानकारी दी गई। उधर कार्यक्रम विभाग ने भी सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.