बिजनौर, मई 18 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक आईकेयर सेंटर में एसी की कॉपर वायर चोरी करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र के चिकित्सकों और व्यापारियों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार मंडावर रोड स्थित जजी चौक के निकट संचालित देव दृष्टि आई केयर सेंटर में सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति घुस आया। क्लीनिक संचालक डॉ. दिनेश कुमार डिमरी ने बताया कि आरोपी ने क्लीनिक में लगे एसी की आउटर यूनिट से कॉपर वायर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी के आने की आहट मिलने पर आरोपी घबरा गया और वायर को तोड़-मरोड़ कर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- आई केयर सेंटर में एसी की कॉपर वायर चोरी का प्रयास घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। क्लीन...