हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। आईसेक्ट विश्वविद्यालय में शनिवार को विज्ञान विभाग की ओर से स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ गौरव शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता निभाई।स्वागत भाषण देते हुए विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष सबीता कुमारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और विद्यार्थियों को शैक्षणिक अनुशासन, अनुसंधान एवं नवाचार के प्रति प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीके नायक ने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल लर्निंग और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने व...