हजारीबाग, मई 15 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। आईसेक्ट विवि में गुरुवार को आयोजित दो दिवसीय एआई प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इमेज क्रिएशन, वीडियो क्रिएशन और प्रोफेशनल रिज्यूमे मेकिंग जैसी गतिविधियों में अपनी रचनात्मक क्षमता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में एआई तकनीक शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रही है। कहा कि आने वाले समय में एआई की समझ युवाओं के लिए एक अनिवार्य कौशल के रूप में उभरेगी। साथ ही विद्यार्थियों को एआई के बुनियादी उपयोग, कंटेंट क्रिएशन, डिजाइनिंग और डिजिटल टूल्स की जानकारी ...