हजारीबाग, मई 18 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।आईसेक्ट विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव कस्तूरी-2026 रंगारंग कार्यक्रमों, सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य एवं समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मंच संचालन डॉ प्रीति व्यास ने किया।इस अवसर पर पिछले 10 वर्षों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए डॉ सीताराम शर्मा एवं एसएनके उपाध्याय को विश्वविद्यालय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बीपीए विभाग की शालिनी कश्यप, कृषि विभाग के संगम मेहता, बीबीए विभाग की पारिणीता एवं निक्की, अनुज कुमार, लकी कुमारी तथा अंकित कश्यप की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। य...