हजारीबाग, अप्रैल 27 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग ने बैंकिंग और वित्तीय शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस आईआईबीएफ, मुंबई के साथ एमओयू किया है। यह समझौता भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित 5वें समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के दौरान हुआ। इस साझेदारी का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। एमओयू के तहत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से जुड़े विशेष डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों का लाभ मिलेगा। इनमें डिजिटल बैंकिंग, धन शोधन निरोधक , केवाईसी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी प्रबंधन, गै...