घाटशिला, अप्रैल 29 -- घाटशिला। आईसीसी वर्कर्स यूनियन की ओर से मई दिवस के मौके पर आगामी एक और दो मई को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर 1 मई शुक्रवार को सबसे पहले पार्टी के झंडोत्तोलन के बाद शहीद बेदी पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा मजदूर दिवस के संबंध में मौजूद लोगों को विस्तार से जानकारी दी जायेगी। इस दौरान पिछले दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभाग को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा। उससे पहले दिन के समय आईसीसी वर्कर्स यूनियन की ओर से यूनियन कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। दो मई में घाटशिला के स्थानिय कलाकारों द्वारा यूनियन के मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर होगी छटनी पर परिचर्चा : साधु शरण यह भी प...