बरेली, मार्च 7 -- टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को शाम सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने फाइनल मुकाबले में कारण जिले में मैच प्रसारण के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश जारी किए हैं। मुख्य अभियंता की ओर से जारी पत्र में दोनों अधीक्षण अभियंता, सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व टेक्निकल ग्रेड टू को निर्देश दिए गए हैं कि वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी प्रकार की व्यवधान की स्थिति में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सभी खंडों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अपने स्तर से तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...