मधुबनी, अक्टूबर 7 -- मधुबनी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। ड्यूटी के दौरान एप्रन व पहचान पत्र पहनना अनिवार्य होगा। रोस्टर के अनुसार अस्पताल में उपस्थित रहना होगा और ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस नहीं करनी होगी। आकस्मिक स्थिति में ऑन-कॉल बुलाने पर भी उपलब्ध रहना होगा। सदर अस्पताल सहित अनुमंडलीय अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी व रेफरल अस्पतालों के प्रभारियों को निर्देशों का पालन कराने को कहा गया है।सदर अस्पताल में सर्जरी की संख्या बढ़ाने के साथ सभी सर्जरी, भर्ती मरीजों तथा दुर्घटना व आपातकालीन मरीजों का आंकड़ा भाव्या पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आईसीयू व ऑपरेशन थियेटर में बेड और सुविधाएं बढ़ाकर इमरजेंसी व ओटी सेवाएं 24 घंटे चालू रखन...