पीलीभीत, मई 21 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के आईसीयू और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने गंभीर प्रसूति मरीजों के उपचार में नई उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- समस्याओं से घिरे अनुमंडल अस्पताल में महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति गंभीर गर्भवती मरीज का उपचार मेडिकल कॉलेज में पहली बार आईसीयू बेडसाइड पर फोर्सेप्स-सहायता प्राप्त डिलीवरी कराकर गंभीर गर्भवती मरीज की जान बचाई गई। इसे संस्थान में ऑब्स्टेट्रिक क्रिटिकल केयर की उन्नत शुरुआत माना जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार 36 सप्ताह की गर्भवती 38 वर्षीय महिला को गंभीर प्रीक्लेम्पसिया, मेंडेलसन सिंड्रोम और पेरिपार्टम कार्डियोमायोपैथी जैसी जटिलताओं के साथ भर्ती कराया गया था। मरीज की हालत बेहद नाजुक थी और उसे श्वसन व हृदय संबंधी गंभीर समस्या थी। आईस...