आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के ब्रह्मस्थान स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में स्वास्थ्यकर्मी से मारपीट करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को उकरौड़ा में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।आरोपी गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद का करीबी बताया जा रहा है। घटना के समय सपा विधायक भी अस्पताल में मौजूद थे। शहर के ब्रह्मस्थान मोहल्ले में डॉ. सलमानी का निजी अस्पताल है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी सूरज मौर्या पुत्र कमलेश मौर्या अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। सूरज का आरोप है कि गुरुवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन गोपालपुर के सपा विधायक नफीस अहमद अस्पताल में आए। उनके साथ आया गुफरान पुत्र इलियास अहमद निवासी मनचोभा थाना शहर कोतवाली आईसीयू वार्ड के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.