जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सेंट्रल आईसीयू को चलाने और उसमें वेंटीलेटर की सुविधा शुरू करने को लेकर डॉक्टर और नर्स को इसका प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण को देने के लिए रिम्स सहित विभिन्न जगहों से एक्सपर्ट पहुंचे हुए थे। जानकारी हो कि एमजीएम के केंद्रीय आईसीयू में अभी 10 बेड लगे हैं लेकिन एक पर भी वेंटिलेटर नहीं लगा है। इस वर्कशॉप के लिए एमजीएम के द्वारा 10 में से 6 वेंटीलेटर को मरम्मत करके तैयार कर लिया गया है। इस प्रशिक्षण के बाद मरीज को आईसीयू में वेंटिलेटर की सुविधा मिलने लगेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.