पीलीभीत, जुलाई 30 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के आईसीयू में स्ट्रोक मरीजों के लिए प्रारंभिक पुनर्वास की नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत मरीज की हालत स्थिर होने का इंतजार किए बिना भर्ती के शुरुआती 24 से 48 घंटे में ही सुरक्षित फिजियोथेरेपी, पोषण प्रबंधन और अन्य पुनर्वास सेवाएं शुरू की जाएंगी।

नवीनतम पहल इस पहल का उद्देश्य मरीजों को जल्द से जल्द सामान्य गतिविधियों की ओर लौटाना है। आमतौर पर स्ट्रोक के मरीजों की फिजियोथेरेपी सामान्य वार्ड में स्थानांतरित होने के बाद शुरू होती है। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में अब गंभीर स्थिति में भी चिकित्सकीय निगरानी के बीच शुरुआती स्तर पर व्यायाम और बेडसाइड मोबिलाइजेशन कराया जाएगा।

उपचार प्रक्रिया इस माह इस प्रोटोकॉल के तहत तीन तीव्र स्ट्रोक मरीजों समेत कई पुराने स...