गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक स्थित कार्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू में भर्ती महिला मरीज के नाक से सोने की कील चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद वार्ड में हड़कंप मच गया। सिद्धार्थनगर जिले के पिपरी निवासी भानमती देवी को बुधवार को सीने में तेज दर्द होने पर भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू-1 के बेड नंबर 12 पर रखा गया था। गुरुवार को ऑपरेशन कर उनका पेसमेकर लगाया गया। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मरीज दवा लेने के बाद सो गईं। उनके पास बैठी तीमारदार भी झपकी ले बैठी। इसी दौरान किसी ने मरीज के नाक से सोने की कील निकाल ली।तीमारदार की नींद खुलने पर जब वह कील गायब दिखी तो वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, लेकिन कैमरा बंद मिला। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज...