गोपालगंज, मार्च 12 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत 80% व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत 75% की लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। साथ ही अनाथ बच्चों हेतु परवरिश योजना में लाभुकों को चिन्हित कर लाभ पहुंचाने को कहा गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण में लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कार्य नहीं करने पर चयन मुक्ति के कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में डीडीसी गौरव कुमार, आईसीडीएस डीपीओ रंजना कुमारी, सभी सीडीपीओ ,जिला समन्यवयक पोषण अभियान डीपीएम और महिला विकास निगम वन स्टॉप सेंटर से नाजिया मुमताज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...