लखीमपुरखीरी, मई 12 -- माध्यमिक स्कूलों में आईसीटी लैब तैयार की गई है। लैब के उपकरणों के रखरखाव, संचालन के लिए इन कालेजों के प्रधानाचार्य को लखनऊ में 16 मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय इण्टर कॉलेज निशातगंज लखनऊ में 11 बजे से शुरू होगा। इसमें लखनऊ मंडल के आईसीटी लैब वाले राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 129 प्रधानाचार्य भाग लेंगे। इसमें खीरी जिले के 22 राजकीय कालेजों के प्रधानाचार्य जाएंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने सभी डीआईओएस को निर्देश दिया है कि ट्रेनिंग में प्रधानाचार्यों को समय से प्रतिभाग के लिए भेजें। यह भी पढ़ें- काम की खबर: आईसीटी लैब के संचालन का प्रशिक्षण 16 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...